AIIMS Raipur Recruitment 2025: एम्स रायपुर में प्रोफेसर और अन्य 110 फैकल्टी पदों पर बंपर भर्ती 2025

AIIMS Raipur Recruitment

AIIMS Raipur Recruitment 2025: AIIMS रायपुर में प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर समेत 110 फैकल्टी पदों पर भर्ती 2025। जानें आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, सैलरी और योग्यता। ऑनलाइन आवेदन 10 अक्टूबर से शुरू

AIIMS Raipur Vacancy 2025: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), रायपुर ने प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर जैसे बड़े और सम्मानित पदों के लिए कुल 110 सीटों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 10 अक्टूबर 2025 से और अंतिम तिथि 05 नवंबर 2025 है। आपको यह ध्यान रखना होगा कि आवेदन का तरीका सिर्फ ऑनलाइन नहीं, बल्कि ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों है, आपको पहले वेबसाइट पर फॉर्म भरना होगा और फिर उसका प्रिंटआउट निकालकर उसे डाक द्वारा भी भेजना पड़ेगा। यह एक ‘रोलिंग विज्ञापन’ है, इसलिए अगर सीटें खाली रह जाती हैं तो आगे भी आवेदन का मौका मिल सकता है, लेकिन बेहतर यही है कि आप इस मौके को हाथ से न जाने दें और समय पर आवेदन कर दें।

AIIMS Raipur Recruitment 2025

AIIMS रायपुर भर्ती 2025: AIIMS Raipur Recruitment 2025

विवरणजानकारी
संस्था का नामअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), रायपुर
विज्ञापन संख्याRC/F-R/1/2025
पद का नामप्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और अन्य फैकल्टी पद
कुल पद110
आवेदन का तरीकाऑनलाइन + ऑफलाइन (हार्ड कॉपी भेजनी होगी)
आधिकारिक वेबसाइटwww.aiimsraipur.edu.in
चयन प्रक्रियाशॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू

Vacancy Details (पदों का विवरण)

पद का नामकुल पद
प्रोफेसर25
एडिशनल प्रोफेसर23
एसोसिएट प्रोफेसर34
असिस्टेंट प्रोफेसर28
कुल110

AIIMS Raipur Professor Recruitment 2025

Educational Qualifications (शैक्षणिक योग्यता)

पद का नाममुख्य योग्यता और अनुभव
प्रोफेसरसंबंधित विषय में MD/MS/M.Ch डिग्री + 11 से 14 साल का अनुभव।
एडिशनल प्रोफेसरसंबंधित विषय में MD/MS/M.Ch डिग्री + 7 से 10 साल का अनुभव।
एसोसिएट प्रोफेसरसंबंधित विषय में MD/MS/M.Ch डिग्री + 3 से 6 साल का अनुभव।
असिस्टेंट प्रोफेसरसंबंधित विषय में MD/MS/M.Ch डिग्री + 1 से 3 साल का अनुभव।

(कृपया विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।)

Salary / Pay Scale (वेतनमान)

पद का नामपे-लेवल (7th CPC के अनुसार)
प्रोफेसरलेवल-14A (₹1,68,900 – ₹2,20,400)
एडिशनल प्रोफेसरलेवल-13A2+ (₹1,48,200 – ₹2,11,400)
एसोसिएट प्रोफेसरलेवल-13A1+ (₹1,38,300 – ₹2,09,200)
असिस्टेंट प्रोफेसरलेवल-12 (₹1,01,500 – ₹1,67,400)

(इसके अलावा NPA और अन्य भत्ते भी लागू होंगे।)

Age Limit (आयु सीमा)

  • प्रोफेसर / एडिशनल प्रोफेसर: अधिकतम 58 वर्ष।
  • एसोसिएट प्रोफेसर / असिस्टेंट प्रोफेसर: अधिकतम 50 वर्ष।

(सरकारी नियमों के अनुसार SC/ST/OBC/PwBD उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी।)

Application Fee (आवेदन शुल्क)

कैटेगरीशुल्क
जनरल / ओबीसी₹ 3,000/-
EWS / SC / ST₹ 2,400/-
PwBD (दिव्यांग)कोई शुल्क नहीं

(SC/ST उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू में शामिल होने पर फीस वापस कर दी जाएगी।)

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियाँ)

इवेंटतारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू10 अक्टूबर 2025
पहले राउंड की अंतिम तिथि05 नवंबर 2025
दूसरे राउंड की अंतिम तिथि31 जनवरी 2026

AIIMS Raipur Recruitment 2025

How to Apply (आवेदन कैसे करें?)

आवेदन प्रक्रिया के दो चरण हैं, कृपया ध्यान से पढ़ें:

  1. ऑनलाइन आवेदन: सबसे पहले AIIMS रायपुर की आधिकारिक वेबसाइट www.aiimsraipur.edu.in पर जाएं और ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  2. हार्ड कॉपी भेजें: ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद, उसका प्रिंटआउट लें। उसके साथ अपने सभी जरूरी दस्तावेजों (जैसे- डिग्री, अनुभव प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र आदि) की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी लगाएं।
  3. इस लिफाफे पर “Application No…… for the Post of…………in Dept. of……….” लिखकर नीचे दिए गए पते पर स्पीड पोस्ट / रजिस्टर्ड पोस्ट से भेज दें। यह लिफाफा ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि के 7 दिनों के भीतर पहुंच जाना चाहिए।

पता: भर्ती सेल, दूसरा तल, मेडिकल कॉलेज बिल्डिंग, गेट नंबर-5, एम्स रायपुर, जी.ई. रोड, टाटीबंध,रायपुर – 492099 (छ.ग.)

Selection Process (चयन प्रक्रिया)

उम्मीदवारों को उनकी योग्यता और अनुभव के आधार पर इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। अंतिम चयन इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर होगा।

महत्वपूर्ण लिंक्सImportant Links

👇AIIMS Raipur Bharti 2025: आधिकारिक अधिसूचना और आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें! 👇

विषयसुचना
Online Application LinkApply Now
Download Notification PDFयहां डाउनलोड करें
Official Website Linkaiimsraipur.edu.in
व्हाट्सएप ग्रुपज्वाइन
टेलीग्रामज्वाइन

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

प्रश्न 1: क्या एक से ज़्यादा पोस्ट के लिए फॉर्म भर सकते हैं?
उत्तर: हाँ, भर सकते हो। पर हर पोस्ट के लिए नया फॉर्म और अलग फीस लगेगी।

प्रश्न 2: ‘रोलिंग विज्ञापन’ का क्या मतलब है?
उत्तर: इसका मतलब है कि ये भर्ती तब तक चलती रहेगी, जब तक सारी सीटें भर नहीं जातीं।

प्रश्न 3: क्या फॉर्म का प्रिंटआउट भेजना भी ज़रूरी है?
उत्तर: हाँ, एकदम ज़रूरी है! ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद उसका प्रिंटआउट डाक (Post) से भेजना ही पड़ेगा, वरना फॉर्म अधूरा माना जाएगा।

आपका कोई सवाल है तो निचे कमेंट बॉक्स में पूछें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chat on WhatsApp