CG Forest Guard Sports Quota Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ वनरक्षक खेल कोटा 12वीं पास खिलाड़ियों के लिए भर्ती 2025

CG Forest Guard Sports Quota Recruitment

CG Forest Guard Sports Quota Recruitment 2025: 12वीं पास खिलाड़ियों के लिए छत्तीसगढ़ वनरक्षक के 05 पदों पर निकली भर्ती। अंतिम तिथि 15 Nov 2025. जानें आवेदन प्रक्रिया, सैलरी और पात्रता।

Chhattisgarh Forest Guard Vacancy 2025: छत्तीसगढ़ के पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने कवर्धा वनमंडल में वनरक्षक (Forest Guard) के पद पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती खास तौर पर खेल कोटा (Sports Quota) के तहत हो रही है, जिसमें कुल 05 पद हैं। इसके लिए आवेदन 15 अक्टूबर 2025 से शुरू हो रहे हैं और आपको अपना फॉर्म 15 नवंबर 2025 तक भेजना होगा।

एक बात का खास ध्यान रखें, आवेदन ऑनलाइन नहीं है, आपको डाक या स्पीड पोस्ट से ही भेजना होगा। अगर आप वॉलीबॉल या बास्केटबॉल खेलते हैं और 12वीं पास हैं, तो यह मौका हाथ से जाने न दें। CG Vanrakshak Sports Quota Bharti 2025 की पूरी जानकारी के लिए अंत तक पढ़ें।

CG Forest Guard Sports Quota Recruitment 2025

CG Forest Guard भर्ती 2025: CG Forest Guard Sports Quota Recruitment 2025

विभाग का नामछत्तीसगढ़ पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
पद का नामवनरक्षक (Forest Guard) – खेल कोटा
कुल पद05
आवेदन का तरीकाऑफलाइन (रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट)
शैक्षणिक योग्यता12वीं पास
आयु सीमा18 से 40 वर्ष
आधिकारिक वेबसाइटwww.cgforest.com

पदों का विवरण (Vacancy Details)

यह भर्ती कुल 05 पदों के लिए है, जो कि पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं। पदों का खेल के अनुसार विवरण नीचे दिया गया है:

खेल का नामपुरुषों के लिए पदमहिलाओं के लिए पद
वॉलीबॉल40
बास्केटबॉल10
कुल योग50

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

पदन्यूनतम योग्यता
वनरक्षक (खेल कोटा)किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हायर सेकेंडरी (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण।

CG Vanrakshak Bharti 2025

आयु सीमा (Age Limit)

उम्मीदवार की आयु 01.01.2024 की स्थिति में न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।

सैलरी और आवेदन शुल्क

सैलरी (वेतनमान)

पदवेतनमान (Pay Scale)
वनरक्षक₹19,500 – ₹62,000 (लेवल-4)

आवेदन शुल्क (Application Fee)

वर्गशुल्क
सभी वर्गकोई शुल्क नहीं है।

आवेदन कैसे करें? (How to Apply?)

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन है। सबसे पहले, ऊपर दिए गए मत्वपूर्ण लिंक से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके उसे अच्छे से भर लें। फिर अपने सभी जरूरी कागजात, जैसे कि मार्कशीट और खेल सर्टिफिकेट की फोटोकॉपी साथ में लगा दें। इसके बाद, इन सभी को एक लिफाफे में डालकर, लिफाफे के ऊपर ‘वनरक्षक (खेल कोटा) पद हेतु आवेदन’ जरूर लिखें। आखिर में, इस लिफाफे को रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट से ‘कार्यालय वनमंडलाधिकारी, कवर्धा वनमंडल, कवर्धा (छ.ग.)’ के पते पर भेज दें। याद रखें, सीधे हाथ से या किसी और तरीके से फॉर्म जमा नहीं होगा।

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

कार्यक्रमतिथि
आवेदन शुरू होने की तिथि15/10/2025
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि15/11/2025 (शाम 5:00 बजे तक)

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

उम्मीदवारों का चयन खेल में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया के मुख्य चरण इस प्रकार हैं:

  1. आवेदन पत्रों की जांच: सबसे पहले प्राप्त आवेदनों की जांच की जाएगी।
  2. खेल परीक्षण: योग्य उम्मीदवारों को उनके संबंधित खेल (वॉलीबॉल/बास्केटबॉल) में ट्रायल देना होगा। यह ट्रायल खेल विशेषज्ञों की देखरेख में होगा।
  3. शारीरिक दक्षता परीक्षा: खेल ट्रायल में सफल होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक मापदंड और पैदल चाल परीक्षण पास करना होगा।
    • पुरुषों के लिए: 4 घंटे में 25 किलोमीटर की पैदल चाल।

अंतिम चयन खेल में प्रदर्शन और शारीरिक दक्षता के आधार पर बनी मेरिट लिस्ट के अनुसार किया जाएगा।

महत्वपूर्ण लिंक्सImportant Links

👇CG Forest Guard Sports Quota Bharti 2025: आधिकारिक अधिसूचना और आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें! 👇

विषयसुचना
Download Notification PDFयहां डाउनलोड करें
Official Website Linkforest.cg.gov.in/
व्हाट्सएप ग्रुपज्वाइन
टेलीग्रामज्वाइन

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

प्रश्न 1: क्या इस भर्ती के लिए दूसरे राज्य के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: नहीं, इस भर्ती के लिए केवल छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है।

प्रश्न 2: क्या मैं आवेदन पत्र सीधे कार्यालय में जाकर जमा कर सकता हूं?
उत्तर: नहीं, आवेदन पत्र केवल रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

प्रश्न 3: इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क कितना है?
उत्तर: कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

प्रश्न 4: भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी कहां से मिल सकती है?
उत्तर: किसी भी अन्य जानकारी के लिए आप कवर्धा वनमंडल कार्यालय के टेलीफोन नंबर 07741-233446 पर संपर्क कर सकते हैं या आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

इस जानकारी को अपने दोस्तों और जानने वालों के साथ जरूर शेयर करें जो खिलाड़ी हैं और नौकरी की तलाश में हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chat on WhatsApp