CG High Court JJA Answer Key 2025: जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट मॉडल आंसर की देखें

CG High Court JJA Answer Key 2025

CG High Court JJA Question Paper 2025: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय (High Court of Chhattisgarh) द्वारा आयोजित जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (JJA) भर्ती परीक्षा – 2025 के प्रश्न पत्र (All Set-A,B,C,D) का मॉडल आंसर की (Model Answer Key) दिया गया है।

PART-I: सामान्य अध्ययन एवं योग्यता परीक्षण (General Studies and Ability Test)

1. निर्देश – निम्नलिखित कथन [As] और कारण [R] को पढ़कर सही विकल्प को चुनिए-
कथन [As]: ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक से सम्मानित किया गया है।
कारण [R]: क्योंकि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में अपनी बहादुरी का परिचय दिया था।

A. [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है।
B. [As] और [R] दोनों सत्य हैं, लेकिन [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है।
C. [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है।
D. [As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है।

सही उत्तर: C

2. भारत के दिए गए नगरों को उत्तर से दक्षिण के क्रम में रखकर सही उत्तर का चयन कीजिए-
(K) पहलगाम
(L) आगरा
(M) पचमढ़ी
(N) तिरुपति

A. M → N → L → K
B. M → K → N → L
C. K → M → L → N
D. K → L → M → N

सही उत्तर: D

3. अगरिया जनजाति किसकी पूजा करते हैं?
A. भैसासुर
B. लोहासुर
C. अंगादेव
D. बंगादेव

सही उत्तर: B

4. “असतो मा सद्गमय, तमसो मा ज्योतिर्गमय, मृत्योर्मा अमृतं गमय” – यह प्रार्थना कहाँ से ली गई है?
A. ऋग्वेद
B. उपनिषद
C. पुराण
D. महाकाव्य

सही उत्तर: B

5. भारतीय वन स्थिति रिपोर्ट-2023 के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन सा वन और वृक्ष आवरण में अधिकतम वृद्धि दर्शानेवाले राज्यों का सही आरोही क्रम है?
(K) छत्तीसगढ़
(L) उत्तर प्रदेश
(M) राजस्थान

A. L → K → M
B. M → K → L
C. M → L → K
D. K → L → M

सही उत्तर: C

6. निम्नलिखित में से कौन कृषि वित्त के संस्थागत स्रोतों में शामिल नहीं है?
(J) सहकारी संस्थाएँ
(K) साहूकार
(L) क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
(M) व्यापारी
सही विकल्प चुनें-

A. J, K और L
B. K, L और M
C. केवल J और L
D. केवल K और M

सही उत्तर: D

7. लोक गीत किस परंपरा से संचारित होते हैं?
A. लिखित परंपरा से
B. संस्कृत ग्रंथों से
C. मौखिक परंपरा से
D. शास्त्रीय परंपरा से

सही उत्तर: C

8. भारत में भूमि सुधार कार्यक्रम में कौन सा शामिल नहीं है?
A. मध्यस्थों एवं जमींदारों का उन्मूलन
B. काश्तकारी व्यवस्था में सुधार
C. कृषि का पुनर्गठन
D. किसान क्रेडिट कार्ड

सही उत्तर: D

9. छत्तीसगढ़ में पंचायती राज की त्रि-स्तरीय संरचना को सही क्रम में लगाइए (निचले से उच्च स्तर तक)-
(K) जनपद पंचायत
(L) ग्राम पंचायत
(M) जिला पंचायत

A. L → K → M
B. K → L → M
C. M → L → K
D. L → M → K

सही उत्तर: A

10. भारत के उपराष्ट्रपति का चुनाव कौन करता है?
(J) लोक सभा के सदस्य
(K) राज्य सभा के सदस्य
(L) राज्य विधान सभाओं के सदस्य
(M) राज्य सभा के निर्वाचित सदस्य
सही विकल्प चुनें-

A. केवल J और K
B. केवल K और L
C. L, J और M
D. J, L और K

सही उत्तर: A

11. छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा जिन्हें विशेष पिछड़ी जनजाति में शामिल किया गया हैं, वे कौन सी हैं?
A. कमार, बैगा
B. अबूझमाड़िया, पहाड़ी कोरवा
C. भुंजिया, पण्डो
D. पहाड़ी कोरवा, कमार

सही उत्तर: C

12. कंडेल नहर सत्याग्रह से संबंधित है-
(J) पं. सुंदरलाल शर्मा
(K) नारायण राव मेघावाले
(L) बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव
(M) वामन राव लाखे
सही विकल्प चुनें-

A. केवल J और K
B. केवल J और L
C. केवल J, K और M
D. केवल J, K और L

सही उत्तर: D

13. निम्नलिखित हिंदू कैलेंडर के महीनों को उनके सही कालक्रम (क्रम) में व्यवस्थित कीजिए-
(K) श्रावण
(L) वैशाख
(M) चैत्र
(N) आषाढ़
(O) ज्येष्ठ

A. M → O → K → L → N
B. K → L → M → N → O
C. M → L → O → N → K
D. M → L → K → N → O

सही उत्तर: C

14. छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा वर्ष 2025 के लिए ‘शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति सम्मान’ किसे प्रदान किया गया है?
A. डॉ. संदीप कुमार तिवारी
B. सतीश जैन
C. श्री हिरेश सिन्हा
D. राजेश मिश्रा

सही उत्तर: C

15. ‘माना दर्रा’ स्थित है-
A. उत्तर प्रदेश
B. उत्तराखण्ड
C. जम्मू-कश्मीर
D. हिमाचल प्रदेश

सही उत्तर: B

16. भारत में किस संवैधानिक संशोधन द्वारा शिक्षा को मौलिक अधिकार का दर्जा प्रदान किया गया?
A. 92 वां संशोधन
B. 88 वां संशोधन
C. 86 वां संशोधन
D. 61 वां संशोधन

सही उत्तर: C

17. निम्नलिखित योजनाओं को उनकी प्रारंभ तिथि के अनुसार सही क्रम में व्यवस्थित करें (बढ़ते क्रम में)-
(K) मुद्रा योजना
(L) स्टार्टअप इंडिया
(M) प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना
(N) स्टैंड-अप इंडिया
(O) प्रधानमंत्री आवास योजना

A. N → L → M → K → O
B. M → L → N → O → K
C. K → O → M → L → N
D. K → O → M → N → L

सही उत्तर: C

18. छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम के अनुसार, ‘ग्राम सभा’ की बैठक कितने महीनों में कम से कम एक बार आयोजित होनी चाहिए?
A. हर 12 महीने में एक बार
B. हर 6 महीने में एक बार
C. हर 3 महीने में एक बार
D. हर महीने

सही उत्तर: C

19. निम्नलिखित भारतीय सेना के ऑपरेशनों को सही आरोही क्रम में व्यवस्थित करें (प्रारंभिक से नवीनतम तक)-
(K) ऑपरेशन सिंदूर
(L) ऑपरेशन पराक्रम
(M) सर्जिकल स्ट्राइक
(N) ऑपरेशन विजय (कारगिल युद्ध)

A. M → L → N → K
B. M → N → L → K
C. N → L → M → K
D. N → M → L → K

सही उत्तर: C

20. 12 वर्ष से कम आयु की कन्याओं के विवाह पर रोक हेतु पारित सम्मति आयु अधिनियम (1891) किनके प्रयासों का परिणाम था?
A. बी. एम. मालाबारी
B. बाल गंगाधर तिलक
C. डी. के. कर्वे
D. महादेव गोविंद रानाडे

सही उत्तर: A

21. चंद्रयान-3 के संबंध में निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं?
(J) नासा द्वारा प्रक्षेपित
(K) 2019 में प्रक्षेपित
(L) रोवर – प्रज्ञान
(M) लैंडर – विक्रम
सही विकल्प चुनें-

A. केवल J और K
B. केवल L और M
C. J, K और M
D. J, K और L

सही उत्तर: B

22. पौधों में जाइलम किसके लिए जिम्मेदार होते हैं?
A. जल का परिवहन
B. एमिनो अम्ल का परिवहन
C. भोजन का परिवहन
D. ऑक्सीजन का परिवहन

सही उत्तर: A

23. ‘बरसाइत चौका’ का पर्व कब मनाया जाता है?
A. ज्येष्ठ अमावस्या
B. भादो अमावस्या
C. फागुन अमावस्या
D. कार्तिक अमावस्या

सही उत्तर: B

24. महानदी की सहायक नदियाँ है-
(J) माण्ड
(K) हसदेव
(L) शिवनाथ
(M) कोटरी
सही विकल्प चुनें-

A. केवल J और K
B. केवल J और L
C. J, K और M
D. J, K और L

सही उत्तर: D

25. सरिस्का वन्यजीव अभयारण्य स्थित है-
A. राजस्थान
B. उत्तराखंड
C. असम
D. इनमें से कोई नहीं

सही उत्तर: A

PART-II: कम्प्यूटर की सामान्य जानकारी (General Knowledge of Computer)

26. कंप्यूटर-जनरेटेड इमेजरी (सीजीआई) और विजुअल इफेक्ट्स (वीएफएक्स) सॉफ्टवेयर किस उद्योग में आवश्यक उपकरण हैं?
A. चार्टर्ड एकाउंटेंसी
B. फिल्म और मनोरंजन
C. फार्मास्यूटिकल विनिर्माण
D. दूरसंचार नेटवर्किंग

सही उत्तर: B

27. सीपीयू के भीतर कंट्रोल यूनिट (सीयू) का मुख्य कार्य है-
A. गणितीय एवं तार्किक कार्य करना
B. एएलयू (ALU) द्वारा त्वरित पहुँच के लिए डेटा को अस्थायी रूप से संग्रहीत करना
C. मेन स्टोरेज से और मेन स्टोरेज तक डेटा के प्रवाह को निर्देशित एवं समन्वित करना
D. ऑपरेटिंग सिस्टम फ़ाइलों को स्थायी रूप से संग्रहीत करना।

सही उत्तर: C

28. किस प्रकार की ई-गवर्नेंस सेवा नागरिकों को ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने में मदद करती है?
A. ई-कोर्ट्स
B. ई-समाधान
C. जेम (GeM)
D. डिजीलॉकर

सही उत्तर: B

29. निर्देश – नीचे दिए गए कथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प चुनिए-
अभिकथन [As]: गूगल स्कॉलर (Google Scholar) शोध के लिए सत्यापित शैक्षिक सामग्री प्रदान करता है।
कारण [R]: यह विश्वसनीयता के लिए सहकर्मी-समीक्षित जर्नल, थीसिस और सम्मेलन पेपर को सूचीबद्ध करता है।

A. [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है।
B. [As] और [R] दोनों सत्य हैं, लेकिन [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है।
C. [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है।
D. [As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है।

सही उत्तर: A

30. आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) का कौन सा घटक अस्पतालों के बीच रोगी डेटा का सुरक्षित आदान-प्रदान सुनिश्चित करता है?
A. हेल्थ आईडी
B. डिजीलॉकर
C. यूनिफाइड हेल्थ इंटरफेस
D. आरोग्य सेतु

सही उत्तर: C

31. निम्नलिखित में से एंटीवायरस सॉफ़्टवेयर के क्या लाभ हैं?
(J) मैलवेयर हमलों को रोकना
(K) वायरस का पता लगाना
(L) सभी फ़ाइलों का स्वतः बैकअप होना
(M) सिस्टम सुरक्षा बढ़ाना
सही विकल्प चुनें-

A. केवल J और K
B. J, K और L
C. केवल L और M
D. J, K और M

सही उत्तर: D

32. कौन सा मल्टीमीडिया तत्त्व पाठ, ऑडियो और वीडियो को संयोजित करने के लिए उपयोग किया जाता है?
A. एनीमेशन
B. एकीकृत मल्टीमीडिया (Integrated Multimedia)
C. हाइपरलिंक
D. स्प्रेडशीट

सही उत्तर: B

33. कौन सा उपकरण इनपुट और आउटपुट दोनों उपकरणों के रूप में कार्य नहीं कर सकता है?
A. टचस्क्रीन
B. प्लॉटर
C. मोडेम
D. हेडसेट

सही उत्तर: B

34. लेजर प्रिंटर की विशेषताओं में क्या शामिल है?
(J) टोनर पाउडर का उपयोग करता है।
(K) उच्च गति (PPM) के लिए जाना जाता है।
(L) स्याही का छिड़काव करके प्रिंट करता है।
(M) नॉन-इम्पैक्ट प्रिंटर।
सही विकल्प चुनें-

A. केवल J और K
B. केवल K, L और M
C. केवल J, K और M
D. केवल J, L और M

सही उत्तर: C

35. सीखने के लिए यूट्यूब (YouTube) सामग्री को व्यवस्थित करने के निम्नलिखित सही तरीके कौन से हैं?
(J) विषय या कठिनाई के अनुसार प्लेलिस्ट बनाना।
(K) सामग्री की समीक्षा किए बिना सभी वीडियो को लाइक करना।
(L) महत्वपूर्ण वीडियो को बुकमार्क करना।
(M) अप्रासंगिक जानकारी पर टिप्पणी करना।
सही विकल्प चुनें-

A. केवल J और L
B. केवल J, K और L
C. J, K, L और M
D. केवल J, L और M

सही उत्तर: A

36. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-
कालम-I
(a) बैच ऑपरेटिंग सिस्टम
(b) रियल टाइम ऑपरेटिंग सिस्टम
(c) मल्टी यूजर ऑपरेटिंग सिस्टम
(d) सिंगल यूजर ऑपरेटिंग सिस्टम

कालम-II
(I) कई उपयोगकर्ताओं को एक ही सिस्टम में एक साथ एक्सेस करने की अनुमति देता है।
(II) बिना किसी रुकावट के एक कार्य को पूरा होने तक निष्पादित करता है।
(III) समान आवश्यकता वाले जॉब को समूहबद्ध किया जाता है बिना मैनुअल हस्तक्षेप के।
(IV) मिसाइल मार्गदर्शन औद्योगिक नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण अनुप्रयोगों के लिए उपयोग किया जाता है।

A. a-IV, b-II, c-III, d-I
B. a-II, b-III, c-I, d-IV
C. a-III, b-IV, c-I, d-II
D. a-III, b-I, c-II, d-IV

सही उत्तर: C

37. निर्देश – नीचे दिए गए कथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प चुनिए-
कथन [As]: एम एस डॉस (MS-DOS) मुख्य रूप से एक कमांड लाइन इंटरफेस ऑपरेटिंग सिस्टम है।
कारण [R]: एम एस डॉस (MS-DOS) डिस्क पर फाइल भंडारण को व्यवस्थित करने के लिए फाइल एलोकेशन टेबल (फेट) प्रणाली का उपयोग करता है।

A. [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है।
B. [As] और [R] दोनों सत्य हैं, लेकिन [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है।
C. [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है।
D. [As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है।

सही उत्तर: B

38. एक्सेल में कॉलम पर फिल्टर लागू करने के लिए निम्नलिखित चरणों को सही क्रम में व्यवस्थित करें-
(K) उस कॉलम हेडर में दिखाई देने वाले ↓ (ड्रापडाउन ऐरो) पर क्लिक करें जिसे फिल्टर करना चाहते हो।
(L) डेटा सेट के भीतर उन सेल रेंज का चयन करें जिसे आप फिल्टर करना चाहते हैं।
(M) डेटा टैब पर सार्ट और फिल्टर समूह के फिल्टर बटन पर क्लिक करें।
(N) उन विशिष्ट मानों को चेक या अनचेक करें जिन्हें आप देखना या छुपाना चाहते हैं और ओके बटन प्रेस करें।

A. K → L → M → N
B. L → M → K → N
C. L → K → N → M
D. N → L → K → M

सही उत्तर: B

39. निम्नलिखित गूगल (Google) उत्पादों को उनके लॉन्च के क्रम में व्यवस्थित करें-
(K) गूगल असिस्टेंट (Google Assistant)
(L) गूगल ब्रेन (Google Brain) प्रोजेक्ट
(M) गूगल ट्रांसलेट (Google Translate)
(N) Bard AI (नाम बदलकर जेमिनी)
(O) गूगल मैप्स

A. M → O → L → K → N
B. O → L → K → M → N
C. O → M → L → K → N
D. K → L → M → O → N

सही उत्तर: C

40. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-
कालम-I (पहल)
(a) ई-कोर्ट्स
(b) केस सूचना प्रणाली (CIS)
(c) राष्ट्रीय न्यायिक डेटा ग्रिड (NJDG)
(d) कानूनी सेवा पोर्टल

कालम-II (उद्देश्य)
(I) नागरिकों को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करना
(II) न्यायालयों का कंप्यूटरीकरण और केस प्रबंधन
(III) सभी न्यायालयों में वास्तविक समय में मामले की स्थिति दिखाना
(IV) मामलों का विस्तृत रिकॉर्ड और इतिहास बनाए रखना

A. a-III, b-II, c-IV, d-I
B. a-IV, b-III, c-II, d-I
C. a-II, b-IV, c-III, d-I
D. a-I, b-II, c-IV, d-III

सही उत्तर: C

PART-III: सामान्य मानसिक योग्यता (General Mental Ability)

41. निर्देश – नीचे दिए गए कथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प चुनिए-
कथन [As]: एड्स के लिए कोई टीका नहीं है।
कारण [R]: एड्स वायरस अपना आनुवंशिक कोड बदलता है।

A. [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है।
B. [As] और [R] दोनों सत्य हैं, लेकिन [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है।
C. [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है।
D. [As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है।

सही उत्तर: A

42. निर्देश – नीचे दिए गए कथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प चुनिए-
कथन [As]: हमें पहाड़ों पर मैदानों की तुलना में अधिक ठंड महसूस होती है।
कारण [R]: तापमान ऊँचाई के साथ घटता है।

A. [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है।
B. [As] और [R] दोनों सत्य हैं, लेकिन [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है।
C. [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है।
D. [As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है।

सही उत्तर: A

43. नीचे दिए गए अक्षर श्रृंखला में अगला पद क्या होगा?
BDF, CFI, DHL, (—-)

A. CJM
B. EIM
C. EJO
D. EMI

सही उत्तर: C

44. यदि a : b = 5 : 3 व b : c = 2 : 1 है, तो a : b : c का मान होगा-
A. 6 : 10 : 3
B. 10 : 6 : 3
C. 3 : 10 : 6
D. 10 : 3 : 6

सही उत्तर: B

45. रविवार से शनिवार तक सात दिनों के अंतराल में छह व्याख्यान A, B, C, D, E, और F का आयोजन किया जाना है। निम्नलिखित के अनुसार प्रत्येक दिन केवल एक व्याख्यान होगा।
(K) A का आयोजन गुरुवार को नहीं होना चाहिए।
(L) C का आयोजन F के ठीक बाद होना चाहिए।
(M) E और D के बीच दो दिन का अंतर होना चाहिए।
(N) एक दिन कोई व्याख्यान नहीं होगा (वह दिन शुक्रवार नहीं है), और उस दिन से ठीक पहले D का आयोजन होगा।
(O) B का आयोजन मंगलवार को होना चाहिए और उसके बाद D नहीं होना चाहिए।
व्याख्यान आयोजित होने का सही क्रम क्या है?

A. E → B → D → A → F → C
B. D → B → E → A → F → C
C. D → B → E → F → C → A
D. D → A → B → E → F → C

सही उत्तर: C

46. स्तंभ-I में एक संख्या श्रृंखला दी गई है जिसमें एक पद लुप्त है। सही विकल्प चुनें जो उसी पैटर्न को जारी रखे और स्तंभ-II से रिक्त स्थान को भरें।
स्तंभ-I
(a) 2, 5, 9, (–), 20, 27
(b) 1, 6, 15, (–), 45, 66, 91
(c) 1, 2, 3, 5, 8, (–)
(d) 0, 2, 8, 14, (–), 34

स्तंभ-II
(I) 13
(II) 24
(III) 28
(IV) 14

A. a-IV, b-III, c-I, d-II
B. a-IV, b-II, c-I, d-III
C. a-I, b-II, c-IV, d-III
D. a-I, b-II, c-III, d-IV

सही उत्तर: A

47. निम्नलिखित अनुक्रम में लुप्त संख्या ज्ञात कीजिए-
1, 3, 3, 6, 7, 9, ?, 12, 21

A. 10
B. 11
C. 12
D. 13

सही उत्तर: D

48. निम्नलिखित श्रृंखला में अगली संख्या कौन सी है?
4, 6, 12, 14, 28, 30, (—-)

A. 32
B. 60
C. 62
D. 64

सही उत्तर: B

49. एक निश्चित कोड में, MONKEY को XDJMNL लिखा जाता है। उसी कोड में TIGER को कैसे लिखा जाएगा?
A. QDFHS
B. SDFHS
C. SHFDQ
D. UJHFS

सही उत्तर: A

50. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-
कालम-I (शब्द)
(a) MOUTH
(b) NATIONAL
(c) PROPER
(d) DEFICIT

कालम-II (दर्पण छवि)
(I) JAИOITAИ
(II) HTUOM
(III) TIƆIᖷƎᗡ
(IV) ЯƎꟼOЯꟼ

A. a-I, b-II, c-III, d-IV
B. a-II, b-I, c-IV, d-III
C. a-II, b-III, c-IV, d-I
D. a-IV, b-II, c-I, d-III

सही उत्तर: B

51. दिए गए श्रृंखला में गलत संख्या का पता लगाएं-
7, 28, 63, 124, 215, 342, 511

A. 7
B. 28
C. 124
D. 215

सही उत्तर: B

52. निम्नलिखित आकृति में कितने त्रिभुज हैं?
(चित्र में वर्ग और उसके विकर्ण एवं मध्य रेखाएं हैं)

A. 8
B. 10
C. 12
D. 14

सही उत्तर: C

53. निम्नलिखित को एक सार्थक क्रम में व्यवस्थित करें-
(K) हाथी
(L) बिल्ली
(M) मच्छर
(N) बाघ
(O) व्हेल

A. K → M → O → N → L
B. L → O → K → N → M
C. M → L → N → K → O
D. O → M → K → L → N

सही उत्तर: C

54. निम्नलिखित में से कौन सा संख्या समूह (9, 15, 21) समूह के समान है?
(J) (10, 13, 16)
(K) (7, 21, 28)
(L) (5, 10, 25)
(M) (4, 8, 12)

A. केवल J और K
B. केवल J और M
C. केवल J और L
D. J, K और L

सही उत्तर: B

55. यदि × का अर्थ – है, ÷ का अर्थ + है, + का अर्थ ÷ है, और – का अर्थ × है, तो निम्नलिखित में से कौन सा समीकरण सही है?
(J) 15 – 5 ÷ 5 × 20 + 10 = 78
(K) 8 ÷ 10 – 3 + 5 × 6 = 8
(L) 6 × 2 + 3 ÷ 12 – 3 = 15
(M) 3 ÷ 7 – 5 × 10 + 3 = 10

A. केवल J और K
B. केवल J और M
C. केवल J और L
D. J, K और L

सही उत्तर: A

PART-IV: सामान्य गणित (General Mathematics)

56. एक क्रिकेट खिलाड़ी ने दस पारियां पूरी की हैं। उसका औसत स्कोर 21.5 रन है। अपना औसत 24 करने के लिए अब उसे अगली पारी में कितने रन बनाने होंगे?
A. 55
B. 84
C. 49
D. 99

सही उत्तर: C

57. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-
कालम-I
(a) लंबवृत्तीय बेलन का पृष्ठीय क्षेत्रफल
(b) बेलन का आयतन
(c) शंकु का आयतन
(d) गोले का पृष्ठीय क्षेत्रफल

कालम-II
(I) πr²h
(II) 1/3 πr²h
(III) 4πr²
(IV) 2πrh

A. a-III, b-IV, c-II, d-I
B. a-IV, b-I, c-II, d-III
C. a-IV, b-III, c-II, d-I
D. a-II, b-IV, c-I, d-III

सही उत्तर: B

58. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-
कालम-I
(a) एक संख्या अभाज्य है
(b) एक संख्या भाज्य संख्या है
(c) एक संख्या परिमेय संख्या हैं
(d) एक संख्या भिन्न है

कालम-II
(I) जो p/q के रूप में लिखी जा सके जहाँ p तथा q दोनों पूर्ण संख्या है
(II) जिसके केवल दो गुणनखंड है, 1 या स्वयं
(III) जिसके एक से अधिक गुणनखंड हैं
(IV) जिसे p/q के रूप में लिखा जा सके जहाँ p व q दोनों पूर्णांक हों q ≠ 0

A. a-I, b-II, c-III, d-IV
B. a-II, b-III, c-IV, d-I
C. a-III, b-I, c-II, d-IV
D. a-II, b-I, c-IV, d-III

सही उत्तर: D

59. बैडमिंटन खेलने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले शटलकॉक का आकार संयोजन होता है-
(J) एक बेलन
(K) शंकु का एक छिन्नक
(L) गोलार्ध
(M) गोला
सही विकल्प चुनें-

A. K और L सही हैं
B. K और M सही हैं
C. J और L सही हैं
D. M और L सही हैं

सही उत्तर: A

60. उस बिन्दु का निर्देशांक ज्ञात कीजिए जो बिन्दुओं A (1, -3) एवं B (-3, 9) को मिलाने वाली सरल रेखा को 1:3 के अनुपात में अन्तर्विभाजित करता है-
A. (0, 0)
B. (0, 1)
C. (1, 1)
D. (1, 0)

सही उत्तर: B

61. एक किसान ने एक गाय को गिरवी रखकर ₹ 3600 की राशि 15% वार्षिक साधारण ब्याज पर उधार ली। 4 वर्षों के बाद उसने ₹ 4000 नकद देकर तथा गाय लौटाकर अपना खाता चुकता कर दिया। गाय का मूल्य ज्ञात कीजिए।
A. 1,000 रुपये
B. 1,200 रुपये
C. 1,550 रुपये
D. 1,760 रुपये

सही उत्तर: D

62. त्रिभुज ABC में, भुजा BA पर एक बिंदु D तथा भुजा BC पर एक बिंदु E इस प्रकार स्थित हैं कि DE || AC, यदि BD = a, DA = b, DE = x तथा AC = y, तो निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
A. x = (a+b)/ay
B. x = ay/(a+b)
C. y = ax/(a+b)
D. x/y = a/b

सही उत्तर: B

63. गुणनखंड विधि द्वारा वर्गमूल ज्ञात करने के लिए निम्नलिखित चरणों को सही क्रम में व्यवस्थित कीजिए-
(K) दिए गए अंक के गुणनखंड ज्ञात करें।
(L) दो-दो समान अंकों का समूह बनाएं।
(M) वर्गमूल के अंदर के अंक को लिखें।
(N) प्रत्येक समूह से एक अंक निकालें।
(O) उन अंकों का गुणा करें।

A. K → L → M → N → O
B. O → N → M → L → K
C. M → K → L → N → O
D. N → O → K → L → M

सही उत्तर: C

64. निर्देश – नीचे दिए गए कथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प चुनिए-
स्टेटमेंट – ΔABC की भुजाओं के मध्य बिन्दुओं को मिलाकर ΔPQR बनता है तब
कथन [As] : क्षेत्रफल ΔPQR / क्षेत्रफल ΔABC = 1/4
कारण [R] : दो समरूप त्रिभुजों के परिमापों का अनुपात दोनों त्रिभुजों के संगत ऊँचाइयों के अनुपात के बराबर होता है।

A. [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है।
B. [As] और [R] दोनों सत्य हैं, लेकिन [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है।
C. [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है।
D. [As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है।

सही उत्तर: B

65. किसी अंक का 25%, 80 है। अंक ज्ञात कीजिए-
A. 140
B. 320
C. 280
D. 625

सही उत्तर: B

66. यदि 10 वस्तुओं का क्रय मूल्य 7 वस्तुओं के विक्रय मूल्य के बराबर है, तो लाभ या हानि प्रतिशत है-
A. 35% हानि
B. 42 6/7% हानि
C. 42 6/7% लाभ
D. 51% लाभ

सही उत्तर: C

67. यदि किसी शंकु की ऊँचाई व तिरछी ऊँचाई क्रमशः 21 सेमी तथा 28 सेमी है। शंकु का आयतन ज्ञात कीजिए।
A. 7654 cm³
B. 7564 cm³
C. 7456 cm³
D. 7546 cm³

सही उत्तर: C

68. निर्देश – नीचे दिए गए कथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प चुनिए-
स्टेटमेंट – यदि A तथा B दो अभाज्य संख्याएँ हों।
कथन [As] : A तथा B का लघुत्तम समापवर्त्य उनके गुणनफल AB के बराबर होता है।
कारण [R] : A तथा B का एकमात्र समान गुणनखंड 1 होता है।

A. [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है।
B. [As] और [R] दोनों सत्य हैं, लेकिन [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है।
C. [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है।
D. [As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है।

सही उत्तर: A

69. तीन छात्रों A, B व C में 11:13:17 के अनुपात में कुछ रुपये बाँटे गए। यदि छात्र A को 451 रुपये मिले तो छात्र B व छात्र C को कितने-कितने रुपये मिले तथा कुल कितने रुपये बाँटे गए?
(J) B छात्र का हिस्सा 533 रुपये
(K) B छात्र का हिस्सा 1,681 रुपये
(L) C छात्र का हिस्सा 697 रुपये
(M) कुल बाँटे गए रुपये 1,681 रुपये
सही विकल्प चुनें-

A. K और L दोनों सही हैं, परन्तु M गलत है।
B. J और L दोनों सही हैं, परन्तु M गलत है।
C. J, L और M तीनों सही हैं।
D. केवल J और K सही हैं।

सही उत्तर: C

70. 5 सेमी, 6 सेमी और 7 सेमी भुजाओं वाला एक त्रिभुज बनाइए और फिर एक अन्य त्रिभुज बनाइए जिसकी भुजाएँ पहले त्रिभुज की संगत भुजाओं की 7/5 हों। विधि के अनुसार क्रम में लिखें।
(K) C’ से होकर CA के समांतर एक रेखा खींचें जो विस्तारित रेखाखंड BA को A’ पर प्रतिच्छेदित करे तो ΔA’BC’ आवश्यक त्रिभुज है।
(L) शीर्ष A के विपरीत भुजा पर BC के साथ न्यून कोण बनाते हुए कोई भी किरण BX खींचिए।
(M) 5 सेमी, 6 सेमी और 7 सेमी भुजाओं वाला एक त्रिभुज ABC खींचिए।
(N) B₅ को C से मिलाएं और B₇ से होकर B₅C के समांतर एक रेखा खींचें जो विस्तारित रेखाखंड BC को C’ पर प्रतिच्छेद करे।
(O) BX पर 7 बिंदु B₁, B₂, B₃, B₄, B₅, B₆ और B₇ इस प्रकार ज्ञात कीजिए कि BB₁ = B₁B₂ = … = B₆B₇.

A. M → L → O → N → K
B. O → N → M → K → L
C. L → N → O → M → K
D. M → O → N → L → K

सही उत्तर: A

PART-V: सामान्य हिन्दी (General Hindi)

71. ‘पावक’ में कौन सी संधि निहित है?
A. यण स्वर संधि
B. अयादि स्वर संधि
C. गुण स्वर संधि
D. दीर्घ स्वर संधि

सही उत्तर: B

72. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-
कालम-I
(a) पल-पल
(b) नीललोहित
(c) गोपी-कृष्ण
(d) निर्जन

कालम-II
(I) अव्ययीभाव समास
(II) कर्मधारय समास
(III) द्वन्द्व समास
(IV) बहुव्रीहि समास

A. a-I, b-II, c-III, d-IV
B. a-III, b-I, c-IV, d-II
C. a-II, b-I, c-III, d-IV
D. a-IV, b-I, c-II, d-III

सही उत्तर: A

73. निर्देश – नीचे दिए गए कथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प चुनिए-
कथन [As] : जिन शब्दों के अर्थ में समानता हो, उन्हें पर्यायवाची शब्द कहते हैं। संस्कृत में इनकी अधिकता है।
कारण [R] : हिंदी के पर्यायवाची शब्द संस्कृत के तत्सम शब्द हैं, जिन्हें हिंदी भाषा ने ज्यों का त्यों ग्रहण कर लिया है।

A. [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है।
B. [As] और [R] दोनों सत्य हैं, लेकिन [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है।
C. [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है।
D. [As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है।

सही उत्तर: A

74. ‘वह मुश्किल से सो पाया’ – वाक्य में संयुक्त क्रिया का कौन सा प्रकार है?
A. आरंभबोधक
B. समाप्तिबोधक
C. नित्यताबोधक
D. अवकाशबोधक

सही उत्तर: D

75. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-
कालम-I
(a) तत्सम
(b) तद्भव
(c) देशज
(d) विदेशी

कालम-II
(I) ईख
(II) कटोरा
(III) क़ीमत
(IV) उत्साह

A. a-IV, b-III, c-II, d-I
B. a-IV, b-I, c-II, d-III
C. a-I, b-II, c-III, d-IV
D. a-I, b-IV, c-II, d-III

सही उत्तर: B

76. ‘देवर्षि’ में प्रयुक्त संधि का नाम लिखिए-
A. गुण स्वर संधि
B. वृद्धि स्वर संधि
C. यण स्वर संधि
D. अयादि स्वर संधि

सही उत्तर: A

77. अनुग्रह का विलोम शब्द है-
A. अनुदार
B. अनाग्रह
C. दुराग्रह
D. विग्रह

सही उत्तर: D

78. ‘यथाशक्ति’ में निहित समास का नाम लिखिए-
A. कर्मधारय समास
B. अव्ययीभाव समास
C. द्विगु समास
D. बहुव्रीहि समास

सही उत्तर: B

79. निम्नलिखित में से कौन सा शब्द तत्सम है?
A. सतसई
B. सितार
C. सिक्ख
D. शिक्षा

सही उत्तर: D

80. निम्नलिखित एकार्थी शब्दों सह वाक्य-खंड के सही विकल्प का चयन कीजिए-
(J) नैतिक नियमों का उल्लंघन – पाप
(K) जो व्याकरण जानता हो – भाषाविद्
(L) जो अपनी इच्छा पर निर्भर हो – ऐच्छिक
(M) कथा के भीतर आने वाली दूसरी कथा – अंतःकथा
सही विकल्प चुनें-

A. केवल J और L
B. केवल K, L और M
C. केवल J, L और M
D. केवल J, K और L

सही उत्तर: C

81. जातिवाचक संज्ञा है-
(J) प्रोफेसर
(K) वर्षा
(L) मिठास
(M) ज्वालामुखी
सही विकल्प चुनें-

A. केवल J और K
B. केवल J और L
C. J, K और M
D. J, K और L

सही उत्तर: C

82. हिंदी के स्पर्श व्यंजन क्रमशः ‘क’ वर्ग से ‘प’ वर्ग तक को उच्चारण स्थान के आधार पर व्यवस्थित कीजिए-
(K) दंत
(L) तालु
(M) कंठ
(N) मूर्धा
(O) ओष्ठ

A. O → N → M → L → K
B. M → L → N → K → O
C. M → L → K → N → O
D. L → M → N → K → O

सही उत्तर: B

83. ‘भ’ वर्ण का उच्चारण स्थान बताइए।
A. कंठ
B. तालु
C. ओष्ठ
D. दन्त्य

सही उत्तर: C

84. निर्देश – नीचे दिए गए कथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प चुनिए-
कथन [As] : ‘सर्वनाम’ उस अविकारी शब्द को कहते हैं, जो पूर्वापर संबंध से किसी भी संज्ञा के बदले आता है।
कारण [R] : हिंदी में कुल 11 सर्वनाम हैं।

A. [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है।
B. [As] और [R] दोनों सत्य हैं, लेकिन [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है।
C. [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है।
D. [As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है।

सही उत्तर: D

85. सरस्वती का पर्यायवाची निम्नलिखित में से कौन सा नहीं है?
A. भारती
B. शारदा
C. भामा
D. वागीश्वरी

सही उत्तर: C

PART-VI: General English

86. Match the following-
Column-I (one word)
(a) Misanthrope
(b) Pessimist
(c) Patent
(d) Plagiarist

Column-II (phrases or sentences)
(I) Sole right to make and sell some invention
(II) One who looks at the dark side of things
(III) One who steals words and ideas from another author
(IV) One who hates mankind

A. a-III, b-II, c-IV, d-I
B. a-IV, b-III, c-I, d-II
C. a-III, b-I, c-IV, d-II
D. a-IV, b-II, c-I, d-III

Correct Answer: D

87. Arrange the following words in the correct dictionary order, and choose the option that shows the correct arrangement-
(K) Acknowledgement
(L) Accomplishment
(M) Acclimatize
(N) Accommodation
(O) Abandonment

A. L → M → O → N → K
B. O → M → N → L → K
C. L → M → N → O → K
D. O → M → L → N → K

Correct Answer: B

88. Choose the correct indirect narration of the direct one-
He said, “I would have joined the party if I had received the invitation before.”

A. He said that he would join the party if he received the invitation earlier.
B. He said he would have joined the party if he had receive the invitation before.
C. He said he will have joined the party if he received the invitation before.
D. He said that he would have joined the party if he had received the invitation earlier.

Correct Answer: D

89. Choose the correct one-word substitution for the phrase-
‘A speech delivered without any previous preparation.’
A. Manuscript
B. Elocution
C. Extempore
D. Dialogue

Correct Answer: C

CG High Court JJA Question Paper 2025 PDF Download

90. Choose the appropriate verb from the following-
The baby is crying; he —– be hungry.
A. can
B. must
C. will
D. may

Correct Answer: B

91. Match the following-
Column-I
(a) She prefers coffee —— tea.
(b) He suffers —— headache.
(c) Students are waiting here —- morning.
(d) They have been living in Raipur ——- 20 years.

Column-II
(I) from
(II) since
(III) to
(IV) for

A. a-IV, b-I, c-III, d-II
B. a-III, b-II, c-I, d-IV
C. a-III, b-I, c-II, d-IV
D. a-IV, b-II, c-III, d-I

Correct Answer: C

92. Choose the correct pair of words that are antonyms of ‘perseverance’.
(J) Determination
(K) Resignation
(L) Persistence
(M) Surrender

A. J and M only
B. K and L only
C. K and M only
D. J and L only

Correct Answer: B

93. Choose the pair of words that are misspelt.
(J) Amalagamation
(K) Tornadoes
(L) Majeistically
(M) Championship

A. J and L only
B. K and M only
C. K and L only
D. J and M only

Correct Answer: A

94. Choose the correct passive voice of the sentence-
‘They have not yet submitted the annual report to me.’

A. They have not submitted to me the annual report yet.
B. The annual report has not yet been submitted to me by them.
C. The annual report has not submitted yet to me by them.
D. They have not been submitted the annual report to me yet.

Correct Answer: B

95. Word : Buoyant
Choose the word that is closest in meaning to ‘buoyant’.
A. Difficult
B. Tedious
C. Cheerful
D. Gloomy

Correct Answer: C

96. Direction – For the below Assertion [As] and Reason [R] choose the correct alternative-
Assertion [As] :
Direct Narration: He said, ‘I have just written a letter to Jack.’
Indirect Narration: He said that he had just written a letter to Jack.
Reason [R] : The present perfect tense in direct narration does not change to past perfect in indirect narration.

A. Both [As] and [R] are true, and [R] is the correct explanation of [As].
B. Both [As] and [R] are true, but [R] is not the correct explanation of [As].
C. [As] is true, but [R] is false.
D. [As] is false, but [R] is true.

Correct Answer: C

97. Rearrange the following parts to construct a correct indirect narration, and choose the option that presents the correct sequence-
(K) it clear that
(L) she was
(M) she made
(N) not interested
(O) in playing cricket

A. M → O → K → L → N
B. K → M → O → L → N
C. K → L → N → O → M
D. M → K → L → N → O

Correct Answer: D

98. Choose the most logical order of sentences from among the given choices to construct a coherent paragraph-
(J) It also gives rise to a feeling of animosity among the different sections of society.
(K) In a democratic system, frequent use of power is never desirable, it on the part of government or the people.
(L) Therefore, citizens should never resort to violent ways and means in democracy though they have the right to oppose the government.
(M) It destroys the stability and security in public life.

A. M → K → J → L
B. K → M → J → L
C. K → M → L → J
D. M → J → L → K

Correct Answer: B

99. Choose the appropriate article from the following-
——- honesty is the best policy.
A. The
B. A
C. An
D. No article

Correct Answer: D

100. Direction – For the below Assertion [As] and Reason [R] choose the correct alternative-
Assertion [As] : In English Grammar, the words a, an, the are considered as articles.
Reason [R] : Some other words like but, so, are also considered as articles.

A. Both [As] and [R] are true, and [R] is the correct explanation of [As].
B. Both [As] and [R] are true, but [R] is not the correct explanation of [As].
C. [As] is true, but [R] is false.
D. [As] is false, but [R] is true.

Correct Answer: C

CG High Court Junior Judicial Assistant Question Paper 2025 PDF Download – Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chat on WhatsApp