CG High Court Legal Assistant Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में लीगल असिस्टेंट पदों पर सीधी इंटरव्यू भर्ती 2025

CG High Court Legal Assistant Recruitment

CG High Court Legal Assistant Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में लीगल असिस्टेंट के 10 पदों पर भर्ती। जानें योग्यता, सैलरी, और आवेदन कैसे करें। अंतिम तिथि 17 नवंबर 2025। जल्दी करें

CG High Court Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट, बिलासपुर ने लीगल असिस्टेंट (Legal Assistant) के कुल 10 पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी किया है।। इस नौकरी की सबसे खास बात यह है कि इसमें कोई भी लिखित परीक्षा नहीं होगी, आपका चुनाव सीधे इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

Chhattisgarh High Court Vacancy 2025: इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन, आपको अपना फॉर्म स्पीड पोस्ट या कूरियर से भेजना होगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 17 नवंबर 2025 है। तो, इस Chhattisgarh High Court Recruitment 2025 भर्ती की पूरी जानकारी के लिए अंत तक पूरा पढ़ें।

CG High Court Legal Assistant Recruitment 2025

CG High Court Legal Assistant Recruitment 2025

भर्ती का नामChhattisgarh High Court Legal Assistant Recruitment 2025
पद का नामलीगल असिस्टेंट (Legal Assistant)
कुल पद10
सैलरी₹ 30,000/- प्रति माह
आवेदन की अंतिम तिथि17 नवंबर 2025
आवेदन का तरीकाऑफलाइन (स्पीड पोस्ट / कूरियर)
आधिकारिक वेबसाइटhttps://highcourt.cg.gov.in/

पदों का विवरण (Vacancy Details)

कैटेगरीपदों की संख्यामहिलाओं के लिए आरक्षित
अनारक्षित (UR)01
अनुसूचित जाति (SC)0401 पद
अनुसूचित जनजाति (ST)0501 पद
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)00
कुल10 पद

Law Graduate Jobs in Chhattisgarh

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualifications)

योग्यताविवरण
डिग्रीकिसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से 3 वर्षीय या 5 वर्षीय कानून की डिग्री (LL.B.)।
अंक (Marks)LL.B. में कम से कम 55% अंक होने चाहिए।
अंतिम वर्ष के छात्रजो छात्र LL.B. फाइनल ईयर की परीक्षा दे चुके हैं और रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
कंप्यूटर ज्ञानडेटा एंट्री, वर्ड प्रोसेसिंग और कंप्यूटर ऑपरेशन का ज्ञान होना आवश्यक है।

ध्यान दें: आवेदन करने वाले उम्मीदवार ने वकील के रूप में प्रैक्टिस शुरू न की हो या किसी अन्य नौकरी में न हों।

आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 30 वर्ष
    (आयु की गणना विज्ञापन जारी होने वाले वर्ष की 1 जनवरी, यानी 01.01.2025 के अनुसार की जाएगी।)

सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी।

सैलरी और आवेदन शुल्क

विवरणजानकारी
सैलरी₹ 30,000/- प्रति माह (फिक्स्ड)
आवेदन शुल्ककोई शुल्क नहीं

आवेदन कैसे करें? (How to Apply?)

इस भर्ती के लिए आपको ऑफलाइन आवेदन करना होगा। सबसे पहले निचे दिए गए महत्वपूर्ण लिंक से एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करके उसे भर लें। फिर, अपनी पढ़ाई-लिखाई, उम्र, जाति और पते से जुड़े सभी जरूरी कागजात की फोटोकॉपी लगाकर, अपनी नई फोटो चिपकाकर फॉर्म को एक लिफाफे में डालें। लिफाफे के ऊपर मोटे अक्षरों में “APPLICATION FOR THE POST OF LEGAL ASSISTANT” ज़रूर लिखें और इसे स्पीड पोस्ट या कूरियर के जरिए ‘रजिस्ट्रार जनरल, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट, बिलासपुर’ के पते पर भेज दें। ध्यान रहे, आपका फॉर्म 17 नवंबर 2025 तक वहाँ पहुँच जाना चाहिए।

आवेदन भेजने का पता:
Registrar General,
High Court of Chhattisgarh, Bilaspur

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

इवेंटतिथि
आवेदन शुरूआवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
आवेदन की अंतिम तिथि17 नवंबर 2025 (शाम 5:00 बजे तक)

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  • आवेदन की स्क्रीनिंग: सबसे पहले आपके आवेदन फॉर्म और दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
  • इंटरव्यू (Interview): योग्य उम्मीदवारों को सीधे इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
  • अंतिम चयन: इंटरव्यू में आपके प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

महत्वपूर्ण लिंक्सImportant Links

👇CG High Court Legal Assistant Bharti 2025: आधिकारिक अधिसूचना और आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें! 👇

विषयसुचना
Download Notification PDFयहां डाउनलोड करें
Official Website Linkhighcourt.cg.gov.in/
व्हाट्सएप ग्रुपज्वाइन
टेलीग्रामज्वाइन

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

1. इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख क्या है?
आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 नवंबर 2025 है।

2. क्या फाइनल ईयर के छात्र आवेदन कर सकते हैं?
जी हाँ, जो छात्र LL.B. फाइनल ईयर की परीक्षा दे चुके हैं और परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं।

3. क्या यह एक स्थायी (Permanent) नौकरी है?
नहीं, यह एक कॉन्ट्रैक्ट आधारित नौकरी है, जो शुरुआत में एक साल के लिए होगी और इसे अधिकतम तीन साल तक बढ़ाया जा सकता है।

4. इस भर्ती में चयन कैसे होगा?
चयन केवल इंटरव्यू के आधार पर होगा, कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chat on WhatsApp