CG Vyapam Gramin Swasthya Sanyojak Admit Card 2025 Out: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर ने ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (पुरुष एवं महिला) के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा (HGMF25) का प्रवेश पत्र जारी करने की घोषणा कर दी है। अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा की तिथि की जानकारी पाएं।
छत्तीसगढ़ ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी!
CG Vyapam Admit Card 2025: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (CG Vyapam), रायपुर द्वारा संचालक, स्वास्थ्य सेवायें के अंतर्गत ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरुष एवं ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला (HGMF25) के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा 09 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट से 03 नवंबर 2025 से डाउनलोड कर सकते हैं।

CG Gramin Swasthya Sanyojak Admit Card 2025 Download Link
| विभाग का नाम | छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर (CG Vyapam) |
| पद का नाम | ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरुष एवं ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला (HGMF25) |
| प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि | 03 नवंबर 2025 |
| परीक्षा की तिथि | 09 नवंबर 2025 (रविवार) |
| परीक्षा का समय | सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक |
| आधिकारिक वेबसाइट | vyapamcg.cgstate.gov.in |
ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक के पदों पर सीधी भर्ती हेतु प्रवेश पत्र!
सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे प्रवेश पत्र में दिए गए निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
Download Admit Card : यहाँ क्लिक करें (लिंक 03 नवंबर 2025 को सक्रिय होगा)
महत्वपूर्ण लिंक्स – Important Links
👇CG Vyapam HGMF25 Admit Card 2025: आधिकारिक अधिसूचना और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें! 👇
| विषय | सूचना |
| Download Admit Card | यहाँ क्लिक करें |
| Official Website | vyapamcg.cgstate.gov.in |
| व्हाट्सएप ग्रुप | ज्वाइन |
| टेलीग्राम | ज्वाइन |
कुछ जरूरी बातें: CG Gramin Swasthya Sanyojak Admit Card 2025
- अगर आपको वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कोई तकनीकी समस्या आती है, तो आप हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 या मोबाइल नंबर 8269801982 पर सुबह 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच संपर्क कर सकते हैं।
- परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र का प्रिंट आउट और एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड) ले जाना अनिवार्य है।
- परीक्षा केंद्र पर परीक्षा समय से कम से कम 2 घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य है ताकि आपकी पहचान और फ्रिस्किंग (जांच) की प्रक्रिया पूरी हो सके।
- ध्यान दें, परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। उदाहरण के लिए, 11:00 बजे की परीक्षा के लिए सुबह 10:30 बजे गेट बंद हो जाएगा।
- हल्के रंग के, आधी बांह वाले कपड़े पहनकर ही परीक्षा दें। गहरे रंग के कपड़े पहनना मना है।
- जूते-मोजे की जगह चप्पल पहनकर आएं।
- किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, घड़ी, पर्स, बेल्ट, टोपी और गहने ले जाना सख्त मना है।

