CMHO Bijapur Recruitment 2026: स्वास्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी, केवल इंटरव्यू से चयन

CMHO Bijapur Recruitment 2026

CMHO Bijapur Recruitment 2026: (CMHO), Bijapur ने विभिन्न पदों पर तत्काल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस भर्ती (CMHO Bijapur Vacancy 2026) में आपको कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी है। चयन सीधे Walk-in Interview और आपके मेरिट अंकों के आधार पर किया जाएगा।

CMHO Bijapur Recruitment 2026
CMHO Bijapur Bharti 2026

CMHO Bijapur Recruitment 2026

विवरण (Details)जानकारी (Information)
विभाग का नाममुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बीजापुर (छ.ग.)
भर्ती का प्रकारसंविदा भर्ती (DMF मद के अंतर्गत)
कुल पद (Total Posts)33 पद
पद का नामस्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, ड्रेसर, कॉल सेंटर ऑपरेटर
आवेदन का तरीकाऑफलाइन (Walk-in Interview में सीधे जाना है)
नौकरी का स्थानबीजापुर जिला (Chhattisgarh)
चयन प्रक्रियामेरिट + कौशल परीक्षा (Skill Test)
ऑफिशियल वेबसाइटbijapur.gov.in

इंटरव्यू की तिथियां (Important Dates)

इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग दिन इंटरव्यू रखा गया है। कृपया अपनी तारीख ध्यान से नोट कर लें:

पद का नामइंटरव्यू की तारीख (Walk-in Date)
स्टाफ नर्स (Staff Nurse)12 जनवरी 2026
फार्मासिस्ट (Pharmacist)14 जनवरी 2026
लैब टेक्नीशियन (Lab Tech)15 जनवरी 2026
ड्रेसर (Dresser)15 जनवरी 2026
कॉल सेंटर ऑपरेटर16 जनवरी 2026

(समय का विशेष ध्यान रखें: आपको सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे के बीच अपना रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है।)

पदों का विवरण और सैलरी (Vacancy & Salary)

पद का नामकुल पदयोग्यता (संक्षिप्त)सैलरी (प्रति माह)
स्टाफ नर्स14BSc Nursing / GNM + Registration₹ 12,866/-
फार्मासिस्ट10Pharmacy Degree/Diploma + Registration₹ 12,866/-
लैब टेक्नीशियन04DMLT / BMLT + Registration₹ 12,866/-
ड्रेसर0210th/12th + 1 Year Dresser Course + Reg.₹ 12,086/-
कॉल सेंटर ऑपरेटर0312th Pass + गोंडी/हल्बी भाषा का ज्ञान₹ 11,306/-
कुल योग33

CMHO Bijapur Recruitment 2026

पात्रता और शर्तें (Eligibility Criteria)

इस भर्ती में शामिल होने के लिए कुछ खास नियम हैं, जिन्हें पूरा करना जरूरी है:

  1. निवास (Residency): आवेदक का बीजापुर जिले का मूल निवासी होना अनिवार्य है। (बाहरी जिले के लोग पात्र नहीं हैं)।
  2. पंजीयन (Registration): पैरामेडिकल या नर्सिंग काउंसिल में आपका जीवित पंजीयन (Live Registration) होना चाहिए।
  3. आयु सीमा (Age Limit):
    • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
    • अधिकतम आयु: 45 वर्ष
    • (आयु की गणना 01 जुलाई 2025 की स्थिति में की जाएगी)

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

आपका चयन कैसे होगा, इसे ध्यान से समझें। यह भर्ती 100 नंबरों के आधार पर होगी:

1. तकनीकी पदों के लिए (नर्स, फार्मासिस्ट, लैब टेक, ड्रेसर):

  • शैक्षणिक योग्यता का प्रतिशत: 65 अंक
  • अनुभव (Experience): 10 अंक (प्रति वर्ष 2 अंक)
  • नक्सल पीड़ित परिवार: 05 अंक
  • कौशल परीक्षा (Skill Test): 20 अंक
  • कुल: 100 अंक

2. कॉल सेंटर ऑपरेटर के लिए:

  • 12वीं के प्राप्तांक: 55 अंक
  • कौशल परीक्षा (भाषा ज्ञान): 40 अंक
  • नक्सल पीड़ित: 05 अंक

आवेदन कैसे करें? (Application Process)

इस भर्ती के लिए आपको “Walk-in Interview” की प्रक्रिया अपनानी होगी:

  1. सबसे पहले नीचे दिए गए लिंक से Application Form PDF डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकाल लें।
  2. फॉर्म को साफ-साफ अक्षरों में भरें।
  3. अपने सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स और उनकी फोटोकॉपी (10वीं, 12वीं, जाति, निवास, डिग्री/डिप्लोमा, पंजीयन, आधार कार्ड) का एक सेट तैयार करें।
  4. निर्धारित तारीख (ऊपर टेबल देखें) को सुबह 9:00 बजे “कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बीजापुर” पहुंच जाएं।
  5. वहाँ काउंटर पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं।

इंटरव्यू के दिन की समय-सारणी (Time Table): CMHO Bijapur Recruitment 2026

  • पंजीयन का समय: सुबह 9:00 से 11:00 बजे तक।
  • दस्तावेज़ सत्यापन: सुबह 11:00 से 12:30 बजे तक।
  • पात्र-अपात्र सूची: दोपहर 12:30 बजे।
  • कौशल परीक्षा/इंटरव्यू: दोपहर 3:00 बजे से।

महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links)

लिंक का प्रकारडाउनलोड लिंक
Download Notification & Form PDFDownload Here
Official WebsiteVisit bijapur.gov.in
Join WhatsApp GroupJoin Now

Bijapur Health Dipartment Bharti 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1: क्या दूसरे जिले के लोग इस भर्ती में जा सकते हैं?
Ans: नहीं, आवेदक को बीजापुर जिले का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है।

Q2: इस फॉर्म को भरने की फीस कितनी है?
Ans: किसी भी प्रकार के आवेदन शुल्क (Application Fee) नहीं है।

Q3: क्या यह परमानेंट सरकारी नौकरी है?
Ans: नहीं, यह संविदा (Contractual) भर्ती है जो मार्च 2026 तक के लिए है, जिसे फंड की उपलब्धता और आपके काम के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है।

Q4: इंटरव्यू कहाँ होगा?
Ans: इंटरव्यू “मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय, जिला बीजापुर” में आयोजित होगा।

अगर आपको फॉर्म भरने में कोई दिक्कत हो, तो Comment करके पूछें। हम आपकी मदद करेंगे!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chat on WhatsApp