IB ACIO Recruitment 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो ACIO 258 पदों पर भर्ती 2025

IB ACIO Recruitment

IB ACIO Recruitment 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने ACIO-II/टेक के 258 पदों पर भर्ती निकाली है। GATE 2023, 2024 या 2025 स्कोर वाले करें आवेदन। जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन की पूरी प्रक्रिया।

IB ACIO Vacancy 2025: भारत सरकार के गृह मंत्रालय के तहत आने वाली खुफिया एजेंसी, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO-II/Tech) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। IB ACIO notification 2025

IB Recruitment 2025: यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक मौका है जिन्होंने GATE की परीक्षा में अच्छा स्कोर किया है। सबसे खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए कोई अलग से लिखित परीक्षा नहीं होगी, आपका चयन सीधे आपके GATE स्कोर, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा। इस भर्ती के बारे में सब कुछ निचे विस्तार से जाने।

IB ACIO Recruitment 2025

IB ACIO भर्ती 2025: IB ACIO Recruitment 2025

विवरणजानकारी
संस्था का नामइंटेलिजेंस ब्यूरो (IB)
पद का नामACIO-II/Tech
कुल पद258
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
चयन प्रक्रियाGATE स्कोर, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू
सैलरी (वेतनमान)₹44,900 – ₹1,42,400 (लेवल 7)
आधिकारिक वेबसाइटwww.mha.gov.in

पदों का विवरण (Vacancy Details)

स्ट्रीमUREWSOBCSCSTकुल पद
कंप्यूटर साइंस & IT4072413690
इलेक्ट्रॉनिक्स & कम्युनिकेशन7414442412168
कुल योग11421683718258

कौन कर सकता है आवेदन? (पात्रता मानदंड)

आवेदन करने से पहले अपनी योग्यता जांचना बहुत जरूरी है।

1. शैक्षणिक योग्यता:

आवश्यकताविवरण
GATE स्कोरउम्मीदवारों के पास GATE 2023, 2024 या 2025 का मान्य स्कोर कार्ड होना चाहिए (CS या EC पेपर में)।
डिग्रीसंबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री (B.E./B.Tech) या इलेक्ट्रॉनिक्स/कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री (M.Sc) होनी चाहिए।

2. आयु सीमा (16.11.2025 तक):

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 27 वर्ष
  • सरकारी नियमों के अनुसार SC/ST उम्मीदवारों को 5 साल और OBC उम्मीदवारों को 3 साल की ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

कार्यक्रमतिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू25 अक्टूबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि16 नवंबर 2025 (रात 11:59 बजे तक)
ऑनलाइन फीस भुगतान की अंतिम तिथि16 नवंबर 2025
SBI चालान से फीस भुगतान की अंतिम तिथि18 नवंबर 2025

आवेदन शुल्क (Application Fee)

कैटेगरीपरीक्षा शुल्कप्रोसेसिंग चार्जकुल शुल्क
UR/EWS/OBC (पुरुष)₹100₹100₹200
SC/ST/सभी महिला/पूर्व-सैनिक₹0₹100₹100

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  1. GATE स्कोर पर शॉर्टलिस्टिंग: आपके GATE 2023/24/25 के बेस्ट स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। (वेटेज: 750 अंक)
  2. स्किल टेस्ट: यह एक प्रैक्टिकल और टेक्निकल टेस्ट होगा। (कुल अंक: 250)
  3. इंटरव्यू: इसमें आपके विषय ज्ञान और कम्युनिकेशन स्किल्स को परखा जाएगा। (कुल अंक: 175)

अंतिम मेरिट लिस्ट तीनों चरणों के कुल अंकों (1175 में से) के आधार पर तैयार की जाएगी।

महत्वपूर्ण लिंक्सImportant Links

👇IB ACIO Bharti 2025: आधिकारिक अधिसूचना और आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें! 👇

विषयसुचना
Apply Online LinkClick Here
Download Notification PDFयहां डाउनलोड करें
Official Website LinkClick Here
व्हाट्सएप ग्रुपज्वाइन
टेलीग्रामज्वाइन

आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

  1. सबसे पहले गृह मंत्रालय (www.mha.gov.in) या NCS पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर जाएं।
  2. “Recruitment” या “करियर” सेक्शन में जाकर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. रजिस्ट्रेशन करें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और GATE स्कोर का विवरण भरें।
  4. फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  5. अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  6. फॉर्म को फाइनल सबमिट करने से पहले सभी जानकारी को अच्छी तरह जांच लें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

प्रश्न 1: क्या फाइनल ईयर के छात्र आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: नहीं, आवेदन की अंतिम तिथि (16.11.2025) तक आपके पास जरूरी डिग्री होनी चाहिए।

प्रश्न 2: क्या GATE 2022 का स्कोर मान्य है?
उत्तर: नहीं, केवल GATE 2023, 2024 और 2025 का स्कोर ही मान्य होगा।

प्रश्न 3: क्या इसमें कोई लिखित परीक्षा होगी?
उत्तर: नहीं, इसमें कोई अलग से लिखित परीक्षा नहीं है। चयन सीधे GATE स्कोर और इंटरव्यू के आधार पर होगा।

प्रश्न 4: नौकरी का स्थान क्या होगा?
उत्तर: यह एक अखिल भारतीय सेवा है, इसलिए आपकी पोस्टिंग भारत में कहीं भी हो सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chat on WhatsApp