Jagdalpur Airport Recruitment 2026: विमानन संचालनालय, नवा रायपुर द्वारा माँ दन्तेश्वरी एयरपोर्ट, जगदलपुर (जिला बस्तर) के लिए संविदा नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। इस भर्ती के जरिए चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर, असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव, अकाउंटेंट और सहायक ग्रेड-3 के पदों को भरा जाना है।
CG Aviation Dept Recruitment 2026: अगर आप बस्तर संभाग या छत्तीसगढ़ में एयरपोर्ट में काम करने का सपना देख रहे हैं, तो यह आपके लिए मौका है। विभाग ने कुल 04 अलग-अलग पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन (Offline) है, आपको अपना फॉर्म भरकर स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से भेजना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2026 है। चलिए, इस भर्ती से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को जानते हैं।

Jagdalpur Airport Recruitment 2026: संक्षिप्त विवरण
| विवरण (Details) | जानकारी (Information) |
| विभाग का नाम | विमानन संचालनालय, छत्तीसगढ़ (माँ दन्तेश्वरी एयरपोर्ट, जगदलपुर) |
| पद का नाम | CSO, असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव, अकाउंटेंट, AG-III |
| कुल पद | 04 पद |
| भर्ती का प्रकार | संविदा (Contractual – 1 वर्ष के लिए, आगे बढ़ाया जा सकता है) |
| आवेदन का तरीका | ऑफलाइन (केवल स्पीड पोस्ट / रजिस्टर्ड डाक) |
| अंतिम तारीख | 10 जनवरी 2026 (शाम 5 बजे तक) |
| नौकरी का स्थान | माँ दन्तेश्वरी एयरपोर्ट, जगदलपुर (बस्तर) |
| वेतन (Salary) | ₹18,000 से ₹60,000 प्रति माह (पद के अनुसार) |
| आधिकारिक वेबसाइट | bastar.gov.in |
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
- नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 30 दिसंबर 2025
- आवेदन करने की अंतिम तिथि: 10 जनवरी 2026 (शाम 05:00 बजे तक)
- आयु गणना की तिथि: 01 जनवरी 2025
पदों का विवरण और वेतन (Vacancy & Salary)
| पद का नाम (Post Name) | पद संख्या | मासिक वेतन (Salary) |
| चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर (CSO) | 01 (अनारक्षित) | ₹ 60,000/- |
| असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव | 01 (अनारक्षित) | ₹ 50,800/- |
| अकाउंटेंट (Accountant) | 01 (अनारक्षित) | ₹ 23,350/- |
| सहायक ग्रेड-III (AG-III) | 01 (अनारक्षित) | ₹ 18,000/- |
Maa Danteshwari Airport Jagdalpur Bharti 2026: शैक्षणिक योग्यता
1. चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर (Chief Security Officer):
- शिक्षा: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Bachelor’s Degree)।
- अनुभव: इंटरनेशनल/रीजनल/नेशनल एविएशन सिक्योरिटी या पुलिस/सुरक्षा बलों/इंटेलीजेंस में अनुभव।
- शर्त: जॉइनिंग के 3 महीने के भीतर BCAS से एविएशन सिक्योरिटी बेसिक कोर्स पास करना अनिवार्य होगा।
2. असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव (Assistant Executive):
- शिक्षा: B.E./B.Tech या B.Sc. (Aviation) या B.Sc (PCM) रेगुलर कोर्स। (अथवा समकक्ष पूर्व सैनिक अधिकारी)।
- अनुभव: एयरपोर्ट ऑपरेशन/एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC)/एयर डिफेंस आदि में न्यूनतम 2 साल का अनुभव।
3. अकाउंटेंट (Accountant):
- शिक्षा: B.Com के साथ ICWA/CA या MBA (Finance – 2 साल रेगुलर, स्पेशलाइजेशन इन फाइनेंस) की डिग्री।
4. सहायक ग्रेड-III (Assistant Grade-III):
- शिक्षा: 12वीं पास (10+2) और मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) प्रथम वर्ष की परीक्षा उत्तीर्ण।
- डिप्लोमा: डाटा एंट्री ऑपरेटर/प्रोग्रामिंग में 1 वर्षीय डिप्लोमा/प्रमाण-पत्र।
- कौशल: कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग की गति 5000 की-डिप्रेशन (Key Depression) प्रति घंटा (कौशल परीक्षा ली जाएगी)।
आयु सीमा (Age Limit)
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष (AG-III के लिए 18 वर्ष)।
- अधिकतम आयु: 35 वर्ष।
- छूट: छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को शासन के नियमों के अनुसार आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट मिलेगी (अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी)। आयु की गणना 01-01-2025 की स्थिति में की जाएगी।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
जगदलपुर एयरपोर्ट भर्ती में चयन मेरिट, अनुभव और साक्षात्कार (Interview) के आधार पर किया जाएगा।
- मेरिट लिस्ट: शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर अंक निर्धारित हैं।
- स्थानीय निवासी: छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को 10 अंक (AG-III के लिए 05 अंक) बोनस मिलेंगे।
- साक्षात्कार: पदों के विरुद्ध 1 पद के लिए 10 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
- अंतिम निर्णय: कलेक्टर बस्तर का निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा।
Important Links (महत्वपूर्ण लिंक्स)
👇 Jagdalpur Airport Bharti 2026 आप सीधे लिंक पर क्लिक करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं 👇
| लिंक का प्रकार (Link Type) | डायरेक्ट लिंक (Direct Link) |
| Download Notification & Form PDF | [PDF डाउनलोड करें] |
| Official Website | [bastar.gov.in] |
| Join WhatsApp Group | [Join Now] |
| Join Telegram | [Join Now] |
आवेदन कैसे करें? (How to Apply?)
इस भर्ती में शामिल होने के लिए सबसे पहले आप वेबसाइट से फॉर्म का प्रिंट निकलवा लें। फॉर्म को साफ-साफ भरकर उस पर अपनी फोटो चिपकाएं और साथ में 10वीं, 12वीं, जाति, निवास और अनुभव प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपी (जिस पर आपके खुद के साइन हों) लगा दें। अब इन सबको एक लिफाफे में डालें और लिफाफे के ऊपर जिस पद के लिए फॉर्म भरा है, उसका नाम जरूर लिखें। अंत में, इस लिफाफे को 10 जनवरी 2026 की शाम 5 बजे से पहले ‘नोडल अधिकारी, माँ दन्तेश्वरी एयरपोर्ट, जगदलपुर, जिला-बस्तर, पिन-494001’ के पते पर केवल स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक से भेज दें। ध्यान रहे, हाथों-हाथ या साधारण डाक से भेजा गया फॉर्म स्वीकार नहीं होगा।
Jagdalpur Airport Recruitment 2026
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
प्रश्न 1: जगदलपुर एयरपोर्ट भर्ती की आखिरी तारीख क्या है?
उत्तर: आवेदन फॉर्म पहुँचने की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2026 है।
प्रश्न 2: क्या इसमें टाइपिंग टेस्ट होगा?
उत्तर: हाँ, सहायक ग्रेड-3 (Assistant Grade-III) पद के लिए कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग (5000 Key Depression) की कौशल परीक्षा ली जाएगी।
प्रश्न 3: क्या यह परमानेंट जॉब है?
उत्तर: नहीं, यह भर्ती 1 वर्ष के लिए संविदा (Contract) आधार पर है, जिसे आपके प्रदर्शन और शासन की सहमति से आगे बढ़ाया जा सकता है।
प्रश्न 4: फॉर्म कहाँ भेजना है?
उत्तर: आपको अपना आवेदन फॉर्म ‘नोडल अधिकारी, माँ दन्तेश्वरी एयरपोर्ट, जगदलपुर, जिला-बस्तर, छ.ग.’ के पते पर स्पीड पोस्ट से भेजना होगा।
प्रश्न 5: आवेदन फीस कितनी है?
उत्तर: कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

