Jashpur Anganwadi Recruitment 2025 | जशपुर में आंगनबाड़ी की सीधी भर्ती, 8वीं/12वीं पास महिलाएं करें आवेदन

Jashpur Anganwadi Recruitment

जशपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर सीधी भर्ती (Jashpur Anganwadi Recruitment 2025)। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2025 है। जानें योग्यता, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया।

Jashpur Anganwadi Vacancy 2025: एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना, जशपुर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें कार्यकर्ता का 1 पद और सहायिका का 1 पद, यानी कुल 02 पदों पर सीधी भर्ती हो रही है। Jashpur Anganwadi Job

ICDS Jashpur Vacancy 2025: इसके लिए आवेदन 15 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुके हैं और फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर 2025 है। ध्यान रहे, आपको आवेदन ऑफलाइन यानी डाक से या खुद जाकर जमा करना होगा। Jashpur Anganwadi Bharti 2025 कि सबसे खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए आपको उसी गाँव का निवासी होना जरूरी है, जहाँ के लिए पद खाली है।

Jashpur Anganwadi Recruitment 2025

जशपुर आंगनबाड़ी भर्ती 2025: Jashpur Anganwadi Recruitment 2025

विभाग का नामएकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना, जशपुर (छ.ग.)
पद का नामआंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका
कुल पद02
आवेदन की अंतिम तिथि30 अक्टूबर 2025
आवेदन का तरीकाऑफलाइन
स्थानजशपुर, छत्तीसगढ़

CG Anganwadi bharti 2025

किन पदों पर होगी भर्ती? (Vacancy Details)

यह भर्ती कुल 02 पदों के लिए निकली है। आइए जानते हैं कि कौन-सा पद किस जगह के लिए है।

पद का नामरिक्त पदग्राम पंचायतआंगनबाड़ी केंद्र
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता01देवीड़डगांवझिलमिली
आंगनबाड़ी सहायिका01बोकीकुरूडांड

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification):

पद का नामन्यूनतम योग्यता
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता12वीं पास
आंगनबाड़ी सहायिका8वीं पास

आयु सीमा (Age Limit):

  • आवेदक की उम्र 18 से 44 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • अनुभवी सहायिका/सह-सहायिका को आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।
  • सबसे जरूरी बात: आवेदक को उसी गाँव/वार्ड का स्थायी निवासी होना चाहिए जहाँ आंगनबाड़ी केंद्र है।

आवेदन शुल्क (Application Fee):

वर्गशुल्क
सभी वर्गशून्य (0/-)

वेतन (Salary):
चयनित उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ सरकार के नियमों के अनुसार मानदेय दिया जाएगा।

चयन कैसे होगा? (Selection Process):

इस भर्ती में कोई परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता और अन्य सरकारी मानदंडों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के अनुसार किया जाएगा।

महत्वपूर्ण लिंक्सImportant Links

👇 Jashpur Anganwadi Bharti 2025: आधिकारिक अधिसूचना और आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें! 👇

विषयसुचना
Download Notification PDFयहां डाउनलोड करें
Official Website Linkjashpur.nic.in/
व्हाट्सएप ग्रुपज्वाइन
टेलीग्रामज्वाइन

कैसे करें आवेदन? (How to Apply)

इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन करना होगा। बस, भर्ती वाले PDF से आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकलवा लें, उसे अच्छे से भरें, अपनी फोटो चिपकाएँ और साथ में अपनी पढ़ाई-लिखाई और पते जैसे सभी जरूरी कागजात की फोटोकॉपी लगा दें। इसके बाद, इस पूरे फॉर्म को 30 अक्टूबर 2025, शाम 5 बजे से पहले, “कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना, जशपुर (छ.ग.)” के पते पर खुद जाकर, किसी के हाथ से या डाक के जरिए जमा कर दें।

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

कार्यक्रमतिथि
आवेदन शुरू होने की तिथि15/10/2025
आवेदन की अंतिम तिथि30/10/2025

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1: इस भर्ती के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
उत्तर: कोई भी महिला जो निर्धारित गाँव की स्थायी निवासी है और 8वीं/12वीं पास है, वह इन पदों के लिए आवेदन कर सकती है।

प्रश्न 2: आवेदन करने की आखिरी तारीख क्या है?
उत्तर: आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर 2025 है।

प्रश्न 3: क्या दूसरे गाँव के लोग आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: नहीं, आवेदक को उसी राजस्व ग्राम का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है जहाँ के लिए पद खाली है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chat on WhatsApp