SAGES Kondagaon Vacancy 2025 | स्वामी आत्मानंद स्कूल कोण्डागांव में 42 पदों पर सीधी भर्ती, अभी करें आवेदन

SAGES Kondagaon Vacancy 2025

SAGES Kondagaon Vacancy 2025: कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, कोण्डागांव ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों (SAGES) में खाली पदों को भरने के लिए विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती के तहत व्याख्याता (Lecturer), शिक्षक (Teacher), कंप्यूटर शिक्षक, और ग्रंथपाल जैसे कुल 42 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Kondagaon Teacher Recruitment 2025: सबसे अच्छी बात यह है कि इस नौकरी के लिए आपको कोई परीक्षा नहीं देनी होगी! आपका चयन पूरी तरह से आपकी पिछली कक्षाओं के नंबरों (मेरिट) के आधार पर किया जाएगा।

SAGES Kondagaon Recruitment 2025: आवेदन करने की प्रक्रिया ऑफलाइन है। आप अपना आवेदन 12 दिसंबर 2025 से 29 दिसंबर 2025 तक भेज सकते हैं। इस भर्ती की पूरी जानकारी के लिए अंत तक पढ़ें।

SAGES Kondagaon Vacancy 2025
SAGES Kondagaon Vacancy 2025

कोण्डागांव स्वामी आत्मानंद स्कूल भर्ती 2025: (SAGES Kondagaon Vacancy 2025)

भर्ती संगठनकार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला कोण्डागांव (छ.ग.)
पद का नामव्याख्याता, शिक्षक, कंप्यूटर शिक्षक, ग्रंथपाल, व्यायाम शिक्षक
कुल रिक्तियां42 पद
आवेदन का तरीकाऑफलाइन (स्पीड पोस्ट/पंजीकृत डाक द्वारा)
चयन प्रक्रियामेरिट लिस्ट (बिना परीक्षा सीधी भर्ती)
आधिकारिक वेबसाइटwww.kondagaon.gov.in

पदों का विवरण (School-wise Vacancy Details)

यह भर्ती कोण्डागांव जिले के 13 अलग-अलग स्वामी आत्मानंद स्कूलों के लिए निकाली गई है:

स्कूल का नामपदों की संख्या
पीएमश्री आत्मानंद स्कूल, माकड़ी03
पीएमश्री आत्मानंद स्कूल, केशकाल04
पीएमश्री आत्मानंद स्कूल, फरसगांव04
स्वामी आत्मानंद स्कूल, मरदापाल03
पीएमश्री आत्मानंद स्कूल, महात्मा गांधी वार्ड कोण्डागांव01
स्वामी आत्मानंद स्कूल, कोनगुड़03
स्वामी आत्मानंद स्कूल, दहीकोंगा02
स्वामी आत्मानंद स्कूल, शामपुर01
स्वामी आत्मानंद स्कूल, बड़ेराजपुर02
पीएमश्री आत्मानंद स्कूल, धनोरा04
पीएमश्री आत्मानंद स्कूल, विश्रामपुरी09
स्वामी आत्मानंद स्कूल, लंजोड़ा02
स्वामी आत्मानंद स्कूल, बांसकोट04
कुल योग42 पद

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates & Time Table)

कार्यक्रम (भर्ती प्रक्रिया का विवरण)निर्धारित तिथि
विज्ञापन प्रकाशन09 दिसंबर 2025
आवेदन शुरू होने की तारीख12 दिसंबर 2025 से
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि29 दिसंबर 2025 तक
आवेदनों की जांच (स्क्रुटनी)30 दिसंबर 2025 से 06 जनवरी 2026 तक
दावा आपत्ति सूची का प्रकाशन07 जनवरी से 08 जनवरी 2026 तक
दावा आपत्ति आवेदन प्राप्त करने की तिथि09 जनवरी से 14 जनवरी 2026 तक
दावा आपत्ति आवेदनों का निराकरण15 जनवरी से 21 जनवरी 2026 तक
अंतिम मेरिट सूची का प्रकाशन22 जनवरी 2026
दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)27 जनवरी 2026 (बदलाव संभव)
काउंसलिंग (Counseling)29 जनवरी 2026 (बदलाव संभव)
पदस्थापना (जॉइनिंग) आदेश जारी करना30 जनवरी 2026

शैक्षणिक योग्यता और वेतन (Educational Qualification and Salary)

पद का नामयोग्यतावेतन (मासिक)
व्याख्याता (Lecturer)संबंधित विषय में PG (द्वितीय श्रेणी) + B.Ed₹ 38,100/-
शिक्षक (Teacher)स्नातक (45% अंक) + B.Ed/D.Ed + TET (पूर्व माध्यमिक)₹ 35,400/-
कंप्यूटर शिक्षकB.E./B.Tech (CS/IT) या स्नातक के साथ IT विषय₹ 35,400/-
व्यायाम शिक्षकउच्चतर माध्यमिक + D.P.Ed./B.P.Ed.₹ 35,400/-
ग्रंथपाल (Librarian)स्नातक + B.Lib₹ 22,400/-

नोट: अंग्रेजी माध्यम के पदों के लिए अभ्यर्थी की पूरी पढ़ाई (6वीं से स्नातकोत्तर तक) अंग्रेजी माध्यम में होना अनिवार्य है (हिन्दी और संस्कृत विषयों को छोड़कर)।

आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष (01 जनवरी 2025 की स्थिति में)
  • अधिकतम आयु: 35 वर्ष
  • छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों और आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में 5 से 10 वर्ष तक की छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। आपके अंकों का वेटेज कुछ इस तरह होगा:

  • व्याख्याता: 12वीं (20%), स्नातक (30%), स्नातकोत्तर (50%)
  • शिक्षक/अन्य पद: 10वीं (20%), 12वीं (30%), स्नातक (50%)
    इन अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनेगी और फिर दस्तावेजों का सत्यापन (Document Verification) किया जाएगा।

महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links)

👇SAGES Kondagaon Bharti 2025 आप सीधे लिंक पर क्लिक करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं। 👇

विवरणलिंक
Download Official Notification & Form[Click Here to Download]
Official Websitekondagaon.gov.in/
Join WhatsApp Group[Join Now]
Join Telegram[Join Now]

आवेदन कैसे करें? (How to Apply?)

आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऊपर दिए गए लिंक से फॉर्म डाउनलोड करके भर लें। इसके साथ अपनी फोटो और सभी जरूरी कागजों (जैसे मार्कशीट, जाति, निवास) की फोटोकॉपी पर खुद साइन करके लगा दें। अब इसे एक लिफाफे में डालें और लिफाफे के ऊपर अपने पद और विषय का नाम साफ-साफ लिखें। अंत में, इस लिफाफे को स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक के जरिए “जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, कोण्डागांव (पिनकोड- 494226)” के पते पर 29 दिसंबर 2025 की शाम 5:30 बजे से पहले भेज दें। हाथ से जाकर या ईमेल से फॉर्म जमा नहीं होगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न: आवेदन की आखिरी तारीख क्या है?
उत्तर: आवेदन फॉर्म 29 दिसंबर 2025 शाम 5:30 बजे तक कार्यालय पहुँच जाना चाहिए।

प्रश्न: क्या दूसरे जिले के लोग आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: आवेदक को छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।

प्रश्न: क्या इसमें इंटरव्यू होगा?
उत्तर: नहीं, यह मेरिट आधारित सीधी भर्ती है, जिसमें दस्तावेजों के सत्यापन के बाद सीधे नियुक्ति दी जाएगी।

इस भर्ती से सम्बंधित कोई आपका सवाल है तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chat on WhatsApp